सुरक्षा और जीवन अनमोल है इसे बनाये रखें- मुकेश जैन

मुरैना, मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने कहा कि सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सुरक्षा और जीवन अनमोल है, इसे बनाये रखें|


परिवहन आयुक्त श्री जैन ने कल यहां सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम में बताया कि वर्ष 2018 की रिपोर्ट के तहत सड़क दुर्घटना से मध्यप्रदेश में 10 हजार 700 लोंगो की मृत्यु हुई थी। इसमें मरने वाले 70 प्रतिशत लोग 15 से 20 साल के युवा थे। बड़ी संख्या में लोग अपाहिज होकर घर में पड़े रहते हैं। यह सब बहुत दुखद है।


उन्होंने कहा कि देश में जीडीपी 3 प्रतिशत बढ़ सकता है, यदि हम सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकें। विशेषज्ञों ने सड़क हादसों को रोकने के लिए 3 ई ई का फार्मला दिया है। इसमें पहला इंजीनियरिंग है, जिसके तहत सड़के अच्छी बनें और दूसरा एनफोर्समेन्ट है| 

ये भी पढ़े – राजधानी : ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा, 874 के काटे गए ई- चालान

इसके तहत पुलिस कर्मचारी यातायात के नियमों का पालन नागरिकों से करायें। तीसरा है इंजीटेशन जिसके तहत जनता को यातायात नियमों की जानकारी होना चाहिये। उन्होंने कहा कि शराब के सेवन के बाद वाहन न चलाया जाए तो 60 प्रतिशत युवाओं की मृत्यु को रोका जा सकता है।


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह इसलिये मनाया जाता है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें। लोंगो को नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिये। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करना चाहिये।

वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाना चाहिये। उन्होंने कहा कि नशा करके वाहन चलाने पर अक्सर दुर्घटनायें होती है, जिसका नुकसान पीड़ित के परिवार को भुगतना पड़ता है। सभी लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

 

Related Articles

Back to top button