राजस्थान अध्यक्ष पद पर सीएम गहलोत और सचिन पायलट आमने सामने ! पायलट बोले मेरे अध्यक्ष पद का फैसला सोनिया गांधी करें

राजस्थान कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी घामसान शुरू हो गया है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष कि रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट आमने सामने आ गए हैं।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है, ‘मैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर रहूं या ना रहूं ये कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को तय करना है।’

सचिन पायलट के इस बयान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव से पहले कहा था कि नई पीढ़ी की रगड़ाई नहीं हुई है जिसकी वजह से पार्टी के प्रति उनकी आस्था कम है।

ऐसे में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आज संजय गांधी की पुण्यतिथि है। संजय गांधी ने बहुत कम समय में कांग्रेस पार्टी की मजबूती कर एक मिसाल कायम की थी। लड़ाई वाले नेताओं की खोज कर रहा हूं। राजस्थान में जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए लड़ाई की है उन्हीं को राजनीतिक नियुक्तियां दी जाएंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर हमें रहना है या नहीं इसे सोनिया गांधी तय करेंगी। जिस बयान के बाद सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत सामने सामने आ गए हैं।

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का मैंने बीड़ा उठाया है, जिन कार्यकर्ताओं ने 5 साल मेहनत की और पार्टी के लिए खून पसीना बहाया है, उनका मान सम्मान रखना और उनके हितों की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर हाल में कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिलवाने का काम करूंगा।

Related Articles

Back to top button