नहीं रहे रूसी पॉप स्टार दीमा नोवा

रशियन पॉप सिंगर डिमा नोवा का 34 साल की उम्र में डूबने से मौत हो गई है। डिमा नोवा एक बड़े पॉप समूह की संस्थापक है। क्रीम सोडा संस्थापक डिमा नोवा ने यूक्रेन रसिया युद्ध के दौरान एक गीत गाया थक जो की एक लोकप्रिय गीत के रूप में उभर के आया थम। अपने गाने में इन्होंने पुतिन की अचोलचन की थी, जिसके चलते यह युद्ध विरोधी का मनपसंद गीत बन गया था। गीत- “एक्वा डिस्को” – अक्सर मास्को के यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में गाया जाता था और इतना लोकप्रिय हो गया था कि विरोध प्रदर्शन को “एक्वा डिस्को पार्टी” कहा जाता था।

सूत्रों ने बताया कि यारोस्लाव क्षेत्र में रूस की वोल्गा नदी पार करते समय दीमा नोवा बर्फ में गिर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना के समय वह अपने भाई रोमा और दो दोस्तों के साथ था।

पॉप ग्रुप क्रीम सोडा ने दीमा नोवा के निधन की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कि है।
“पिछली रात हमारे साथ एक ट्रेजेडी हुई थी। हमारे दीमा नोवा, दोस्तों की संगति में, वोल्गा के साथ चल रहे थे और वह बर्फ के नीचे गिर गए। आपात स्थिति मंत्रालय अभी भी उनके भाई रोमा और दोस्त, गोशा केसेलेव की तलाश कर रहे है। एरिस्टार्चस, हमारे दोस्त जो बर्फ के नीचे गिर गया, मिल गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जैसे ही हमें आपातकालीन स्थिति मंत्रालय से जानकारी मिलेगी, हम आपको सूचित करेंगे।

समूह ने दीमा नोवा और उनके दोस्त किसेलेव की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, “आज 9:00 बजे एक आधिकारिक पहचान हुई। दीमा और गोशी अब नहीं रहे।”

Related Articles

Back to top button