सोशल मीडिया पर उड़ी विकास दुबे के पिता की मौत की अफवाह, जानिए सच्चाई

गैंगस्टर विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत के बाद अब कई तरह की अफवाह उड़ाई जा रही हैं। ऐसे में अब खबर है कि गैंगस्टर विकास दुबे के पिता राम कुमार दुबे के मरने की अफवाह तेजी से फैल गई। आज सोमवार के दिन शाम को यह अफवाह उड़ी की विकास दुबे के पिता राम कुमार दुबे की हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई है। कई जगहों पर यह भी कहा जा रहा है कि उनको हार्ट अटैक आ गया है। लेकिन यह सभी अफवाह है। इसकी जानकारी खुद कानपुर पुलिस ने दी है।

बता दें कि जैसे ही विकास दुबे के पिता की मौत की अफवाह सामने आई तो कानपुर पुलिस हरकत में आ गई। खबर है कि इस मामले पर सीओ बिल्हौर राम कुमार दुबे के दामाद दिनेश तिवारी के घर पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने जानकारी दी और वहां राम कुमार के ठीक मिलने पर उनका हालचाल लेकर लौट गए। इससे यह पता चल गया कि यह मात्र एक अफवाह है। जो कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है।

बता दें कि चौबेपुर क्षेत्र के बिकरु गांव में विकास दुबे का कुछ दिनों पहले एनकाउंटर कर दिया गया है। जिसमें मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने कार्यवाही में विकास दुबे का घर भी ध्वस्त कर दिया था। जिसके बाद से ही राम कुमार दुबे को उनके दामाद दिनेश तिवारी के घर रखा गया है। मैं यहां आज अचानक ही सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ेगी राम कुमार की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। इस पर कानपुर पुलिस व प्रशासन हरकत में आ गया और विकास दुबे के पिता का हाल-चाल जानने भी पहुंचे। वहां पहुंच कर देखा गया कि रामकुमार आराम से चारपाई पर लेटे थे। बातचीत में सीओ से उन्होंने अपने रसूलाबाद निवासी भाई बृजकिशोर के यहां जाने की इच्छा जताई। हालांकि सीओ स्वजन से उनका ख्याल रखने की बात कहकर वहां से चले गए।

Related Articles

Back to top button