लॉक डाउन में RSS बांट रही है गरीबों को खाना, अमरोहा नगर में बनाई रसोई

उत्तर प्रदेश के अमरोहा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रसोई शुरू हुई है। जिसके तहत आर एस एस के कार्यकर्ता लॉक डाउन के दौरान गरीब बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर भोजन उपलब्ध करा रहे हैं और समाज को संदेश दे रहे हैं कि वह लोग अपने घरों में रहे उनकी सेवा के लिए वो लोग बाहर हैं और हर कोई खतरा मोल लेने को तैयार हैं।

बता दें कि अमरोहा नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजेश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमरोहा के कार्यकर्ता अमरोहा नगर व पूर्व जनपद के अलग-अलग हिस्सों में लाक डाउन की अवधि के दौरान गरीबों बेसहारों और जरूरतमंदों का पेट भरने का काम कर रहे हैं और ये काम बिना किसी सरकारी मदद के आपस में सामान और धन एकत्र कर आर एस एस रसोई के माध्यम से किया जा रहा है।

अमरोहा नगर के मधुरम बेंकट हाल में यह रसोई चल रही है। जो विभाग प्रचारक राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाई जा रही है। इसमें अमरोहा जिले के जिला प्रचारक अनुज कुमार , नगर प्रचारक मामराज सिंह, जिला संचालक प्रवीण आर्य , जिला कार्यवाह कृष्ण कुमार यादव , अंकित त्यागी , नगर कार्यवाह नरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और संगठन के विभिन्न प्रकार के कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह रसोई निरंतर जारी है। यह कार्यकर्ता रोजाना यहां से 400 से 500 लोगों के पेट भरने के लिए भोजन के पैकेट तैयार करते हैं और उनके घर पहुंचा कर आते हैं। आर एस एस के विभाग प्रचारक राजेश कुमार कहते हैं कि वह खाना खिलाते पर हिंदू मुसलमान से ऊपर उठकर इंसानियत की बात करते हैं क्योंकि यह वक्त हिंदू मुसलमान करने का नहीं इंसानियत की सेवा करने का है। उनके मुताबिक लॉक डाउन में जो लोग भी गरीबी के नीचे जी रहे हैं उन लोगों की मदद हम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button