अयोध्या में RSS प्रमुख:मोहन भागवत ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर निर्माण भी देखा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को रामलला के दरबार दर्शन करने पहुंचे। यहां पर पुजारी ने रामनामी व प्रसाद देकर उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण को देखा और उसकी जानकारी ली। संघ प्रमुख ने राममंदिर के ले-आउट को भी देखा और 50 हजार श्रद्धालुओं के मंदिर के सामने एक साथ खड़े होने पर उसकी व्यवस्था की जानकारी ली। मंदिर के चतुष्कोण करने व दर्शन मार्ग से सुलभ व उस पर भीड़ के दौरान व्यवस्था की भी जानकारी ली। उनके साथ दत्रात्रेय हसबोले, कृष्ण गोपाल, भैया जी जोशी व चंपत राय मौजूद रहे।

देश के हर कोने में संघ की शाखाएं चालू करने पर जोर
इससे पहले संघ प्रमुख ने बुधवार को कारसेवकपुरम में चल रहे अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग को बौद्धिक ज्ञान देने के तीन सत्र में संबोधित किया। उन्होंने देश के हर कोने में संघ की शाखाएं आवश्यक रूप से चालू करने पर जोर दिया। स्वतंत्रता आंदोलन सहित भारत के इतिहास की सच्चाई सामने लाने व उसमें वीर सावरकर की भूमिका पर चर्चा की।

मंदिर निर्माण में संघ की भूमिका व उसके भविष्य पर भी मंथन किया गया। शत्रु देशों की चाल से बचने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा हुई।

संघ प्रमुख अपने तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार की रात अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने संघ कार्यालय साकेत निलयम में विश्राम कर अगले दिन सुबह 6:45 बजे कारसेवकपुरम पहुंचकर वर्ग को संबोधित करने के साथ पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इन मुद्दों पर संघ का जोर

देशभर में संघ की शाखाओं के नियमित संचालन।भारतीय इतिहास की विसंगतियों से युवाओं को परिचित करा सच्चाई बताना।वीर सावरकर के योगदान व वंदे मातरम अभियान पर खास तौर से चर्चा हो रही है।

मैदान में जलभराव के कारण पद संचलन व दंड प्रशिक्षण में परेशानी

स्वयंसेवकों को यहां बौद्धिक व शारीरिक रूप से दक्ष करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बौद्धिक सत्र कारसेवकपुरम के हाल में चल रहा है, जबकि यहां मैदान में जलभराव के कारण पद संचलन व दंड प्रशिक्षण आदि के सत्र नया घाट क्षेत्र में मार्ग पर ही किया जा रहा है। लेकिन बारिश से मैदान में जलजमाव है। इसके चलते प्रशिक्षण में परेशानी आ रही है। अखिल भारतीय शिविर में राष्ट्रीय प्रमुख सुनील कुलकर्णी, सह प्रमुख जगदीश प्रसाद भी शामिल हैं।

अयोध्या में मंदिर निर्माण जारी है। नींव बनकर तैयार हो चुकी है। नवंबर महीने से चबूतरा बनाया जाएगा।

मंदिर निर्माण समिति की बैठक खत्म

सोमवार से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बड़ी बैठक हुई। बैठक में समिति के चेयरमैन पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्र, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अयोध्या राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र व सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र इंजीनियरों की टीम के साथ मंदिर निर्माण कार्य पर मंथन किया।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button