RPN सिंह ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, कहा- नया अध्याय शुरू कर रहा

राष्ट्र गणतंत दिवस का उत्सव मना रहा, में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. यूपी की सियासत के बड़े चेहरे में शुमार और यूपी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अपना इस्तीफा भेज दिया है।आरपीएन सिंह ने इसके साथ ही ट्वीट कर कहा, ‘आज जब पूरा राष्ट्र गणतंत दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं. जय हिंद’

भाजपा में होंगे शामिल

खबर यह भी है कि भाजपा में शामिल होकर आरपीएन सिंह अपने गृह जनपद कुशीनगर की पडरौना सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किल बढ़ सकती है, क्योंकि स्वामी भी इसी सीट से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। भाजपा स्वामी के खिलाफ आरपीए सिंह पर दांव लगा सकती है। पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है। पडरौना यूपी और बिहार की सीमा पर स्थित एक कस्बा है, जिसे अब देवरिया जिले से अलग कर कुशीनगर जिला बना दिया गया है. आरपीएन इसी कुशीनगर के पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 और वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में 3 बार विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह सांसद बने और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली. हालांकि इसके बाद के चुनावों में उन्हें लगातार हार ही नसीब होती रही।

Related Articles

Back to top button