रोहित शेट्टी ने कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, कोरोना वॉरियर्स के लिए मुंबई के 8 होटल किए बुक

भारत में कोरोनावायरस के मद्देनजर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कोरोनावायरस के मद्देनजर देश में पहले 21 दिनों का लॉक डाउन किया गया जिसके बाद कोरोनावायरस के मामले में पड़ गए और भारत सरकार को यह लॉक डाउन 19 दिन और आगे बढ़ाना पड़ा। ऐसे में बहुत से दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बहुत से लोग मदद करने के लिए आगे भी बड़े हैं। हर कोई अपनी तरफ से मदद करने का पूरा प्रयास कर रहा है। वहीं फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अपनी दर‍ियादिली दिखाई है। रोहित ने मुंबई पुलिस के लिए शहर के आठ होटल दिए हैं। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर दी है।

बता दें कि रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस के लिए शहर के आठ होटलों में उनके रहने का बंदोबस्त किया है। इस दौरान इन होटलों में वे पुलिसकर्मी ठहर सकते हैं जो लोगों की सुरक्षा के लिए घर से बाहर गली-चौराहों में तैनात हैं। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया- ‘रोहित शेट्टी ने शहर के आठ होटल हमारे ऑन-ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के लिए दिए हैं। जिसमें हम आराम कर सकते हैं, नहा सकते हें, हमारे नाश्ते और डिनर का इंतजाम भी किया गया है। हम उनकी इस दयालुता के लिए और हमारी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद कहते हैं।’

Related Articles

Back to top button