अपनी फोटो गायब देख भड़कीं रीता बहुगुणा जोशी: बोलीं- म्यूजियम बना दिया है

प्रयागराज नगर निगम सदन में अटलजी के बगल में लगी थी,

प्रयागराज नगर निगम के सदन में अपनी तस्वीर गायब देख रीता बहुगुणा जोशी नाराज हो गईं।

प्रयागराज नगर निगम में मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब सांसद रीता बहुगुणा जोशी सदन में अचानक भड़क गईं। प्रयागराज नगर निगम के सदन में लगी अटल बिहारी बाजपेयी की तस्वीर के बगल से रीता बहुगुणा जोशी की तस्वीर गायब थी। अपनी तस्वीर को गायब देख वो आग बबूला हो गईं और कहा कि इसे म्यूजियम बना दिया है। सारे माला वाले हैं, एक भी जिंदा नहीं हैं इनमें। माला वालों की तस्वीर एक तरफ लगाओ और जिंदा लोगों की एक तरफ। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

इसी दीवार पर अटल बिहारी बाजपेयी के बगल में रीता बहुगुणा जोशी की तस्वीर लगी थी, जिसे हटाने पर वह नाराज हो गईं।

तस्वीरों को वरीयता क्रम में लगाने का निर्देश दिया
सांसद रीता बहुगुणा जोशी इतने से ही नहीं शांत हुईं। उन्होंने नगर निगम कर्मी से कहा कि नेताओं की तस्वीरें वरीयता के क्रम में लगाई जाएं। क्रम भी बताया। सबसे पहले अपनी….नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की सबसे लास्ट में। निगम कर्मी रीता जोशी से कह रहा था कि उनकी तस्वीर बनने गई है। सदन का रिनोवेशन होना है इसलिए तस्वीर हटाई है। लग जाएगी।

प्रयागराज नगर निगम में कई विभूतियों की तस्वीरें लगी हैं।

सदन में लगी हैं विभूतियों की तस्वीरें
प्रयागराज नगर निगम के ऐतिहासिक सदन में अटल बिहारी बाजपेयी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, अंबेडकर जैसी महान विभूतियों की तस्वीरें लगी हैं। स्थानीय नेताओं की भी तस्वीरें सदन में लगाई गई हैं। सांसद रीता बहुगुणा जोशी की भी तस्वीर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के बगल में लगाई गई थी। रीता जोशी भी 1995 से लेकर 2000 तक इलाहाबाद नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं। लिहाजा जब उन्होंने अपनी तस्वीर दीवार से गायब देखा तो नाराज हो गईं।

बता दें कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई-लिखाई और बाद में यहीं प्रोफेसर बनने वाली रीता बहुगुणा जोशी वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

पांच साल पहले थामा था बीजेपी का दामन
वैसे तो सांसद रीता बहुगुणा जोशी पुरानी कांग्रेसी रही हैं। यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। कांग्रेस में अपने लिए संभावनाएं न देखते हुए उन्होंने 20 अक्टूबर 2016 को बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। रीता ने विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को हराया था। कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ कैंट से भी विधायक रही हैं। उनके भाई विजय बहुगुणा उत्तराखंड के सीएम रहे चुके हैं।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button