रविकांत बने चंडीगढ़ के महापौर, निगम के शीर्ष पदों पर भाजपा का कब्जा

चंडीगढ,भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर समेत तीनों शीर्ष पदों पर आज कब्जा कर लिया। भाजपा के रविकांत शर्मा शहर के नए महापौर चुने गये हैं। सीनियर उप महापौर पद पर पार्टी के महेश इंद्र सिद्धू और उप महापौर पद पर फरमिला देव ने जीत दर्ज की। श्री शर्मा को कुल 27 में से 17 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बबला को पांच वोट मिले। श्री शर्मा गत वर्ष उप महापौर बने थे। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निवासी हैं। वह चार साल पहले कांग्रेस के प्रदीप छाबड़ा को हराकर पहली बार पार्षद बने थे।

ये भी पढ़े –कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानो ने बनाया दूसरा मंच, जानिए क्या है इनकी मांग

वरिष्ठ उप महापौर चुनाव का कांग्रेस पार्षदों ने किया बहिष्कार


वहीं वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों के चुनाव का कांग्रेस पार्षदों ने बहिष्कार किया। चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन और पारदर्शिता नहीं बरते जाने का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्षदों ने यह कदम उठाया। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर और भाजपा पार्षद हीरा नेगी ने अस्वस्थ होने के कारण वोट नहीं दिया। निगम के सदन में भाजपा के 20 पार्षद, कांग्रेस के पांच और शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद हैं। इसके अलावा एक वोट सांसद का होता है। जीत के लिए 13 मतों की जरूरत थी।

Related Articles

Back to top button