रांची : महिला विरोधी है हेमंत सरकार: आरती कुजूर

रांची। भाजपा महिला मोर्चा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि राज्य की आधी आबादी हेमंत सरकार में महफूज नहीं है। कुजूर ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ हेमंत सरकार महिलाओं के हक अधिकार मारने पर तुली है। सरकार महिलाओं के हक अधिकार के विपरीत निर्णय ले रही है। पूर्ववर्ती सरकार के कई जनकल्याणकारी, महिला कल्याण से संबंधित योजनाएं सरकार ने बंद कर दिया है, जो दुर्भाग्यजनक है। पूर्ववर्ती सरकार ने महिलाओं के सम्मान में 1 रूपये में रजिस्ट्री, उज्ज्वला योजना के तहत गैस के साथ चूल्हा देना, 80 फीसदी महिलाओं को काम देने वाली टेक्सटाइल का काम बंद कर दिया गया। कुजूर ने कहा की सरकार में शामिल दलों की महिला विधायक घुटना महसूस कर रही है। उनके दल के लोग ही महिला विधायक के सम्मान की खिल्लियां उड़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button