राज्यसभा सदस्य जांगड़ा बोले- ये बैड एलिमेंट; निठल्ले, निकम्मे और दारूबाज तक कह डाला

BJP के MP का किसानों पर विवादित बयान:

कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी (MSP) गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के संबंध में BJP के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दिया है। जांगडा ने किसानों को बैड-एलिमेंट के साथ निठल्ले, निकम्मे और दारूबाज तक कहा। यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने ऐसा कहा है। इससे पहले भी वह किसानों को नशेड़ी कह चुके हैं। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल, भाजपा की टिक-टॉक स्टार सोनाली फौगाट, दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी भी किसानों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुकी हैं। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने तो किसानों को कुकरमुत्ता तक कह दिया था।

दरअसल, हरियाणा से BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा दीपावली पर रोहतक के महम में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जांगड़ा का किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। भारी विरोध की आशंका को देखते हुए जांगड़ा का कार्यक्रम स्थल बदलना पड़ा। बाद में की श्रीकृष्ण गोशाला में पत्रकारों ने किसानों के विरोध पर सवाल किया तो वे सब कुछ कहने के बाद बोले कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने किसानों को कई बार बैड एलिमेंट कहा। साथ ही जाते-जाते उपस्थित लोगों को भी कहा कि जो बैड एलिमेंट हैं, उनको सख्ती से रोको। समाज ही इसको रोक सकता है।

दिल्ली सीमा पर आंदोलनरत किसान। (फाइल फोटो)

किसानों पर ये उगला जहर

सांसद रामचंद्र जांगड़ा की पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक वीडियो वायरल हुई है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में सांसद बोल रहे हैं कि वो तो निकम्मे लोग हैं। गांव में दारूबाज और निकम्मे, निठल्ले लोग हैं। ना वो घरवालों के बस के और न गांववालों के। वो बैड एलिमेंट हैं। उनके ऊपर कोई टिप्पणी नहीं। इसके बाद भी नहीं थमे। फिर बोले, सिंघु बॉर्डर पर एक को अंग काट काट कर मारा, इससे वो समाज के सामने भी नंगे हो गए हैं। बॉर्डर पर बैड एलिमेंट बैठे हुए हैं। वहां कोई किसान नहीं हैं। धीरे-धीरे इनका समाज में भी विरोध हो रहा है। मैं रोजाना दिल्ली जाता हूं, तीसरे चौथे दिन जाने का अवसर होता है। तकरीबन सारे टेंट खाली पड़े हैं। साथ में कहते हैं इनका समाधान जल्द होने की उम्मीद है।

जांगड़ा का पहला बयान नहीं, दे चुके हैं स्पष्टीकरण

सांसद रामचंद्र जांगड़ा का किसानों पर ये कोई पहला बयान नहीं है। इसी साल 20 मार्च को उन्होंने आंदोलन में शामिल किसानों को मुफ्त की दारू और मुफ्त की रोटियां तोड़ने वाला बताया था। फरमाणा के किसान कश्मीर सिंह सहारण ने महम थाने में इस पर उनके खिलाफ शिकायत भी दी थी। जांगड़ा ने 25 मार्च को अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया कि वो किसानों को लेकर नहीं बोले, असली किसान तो खेतों में काम कर रहे हैं। दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी के किसानों के खिलाफ दिए बयान के बाद जांगड़ा ने फिर 24 जुलाई को आंदोलनरत किसानों को नशेड़ी कह दिया। इसके बाद 15 अगस्त को किसानों ने हांसी के रामायण टोल पर उनकी गाड़ी को घेर लिया और काले झंडे दिखाए। इसी साल 27 फरवरी को महम में भी किसानों ने एक स्कूल के कार्यक्रम में जाने से रोक दिया था। तब 200 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

मुसलमान भी निशाने पर

किसान ही सांसद जांगड़ा के निशाने पर नहीं, वे तो मुस्लमानों पर भी बयान दे चुके हैं। इस साल 2 अगस्त को वे यूपी के रामपुरी के विश्वकर्मा मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तब उन्होंने सभी मुस्लिम मूर्तिकारों को भगवान विश्वकर्मा का वंशज बताया था। उनके इस बयान की चौतरफा निंदा हुई थी।

दलाल कहा था-किसानों को तो मरना ही है

इससे पहले हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल भी किसानों के लिए अपमानजनक शब्द बोल चुके हैं। भिवानी में 13 फरवरी को उन्होंने धरनारत किसानों की मौत से जुड़े सवाल पर कहा था कि वे (किसान) घर पर रहते तब भी उनकी मौत हो जाती। दलाल किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ होने का बयान भी दे चुके हैं। जब भी मौका मिला कृषि मंत्री ने किसानों को बुरा भला जरूर कहा।

भाजपा की सोनाली फौगट भी दे चुकी विवादित बयान।

फौगाट किसानों को लफंगा बता चुकी

बिग बॉस फेम और टिक-टॉक स्टार भाजपा की सोनाली फौगाट भी किसानों पर जहर उगलने में पीछे नहीं रही हैं। विधानसभा चुनाव हार चुकी सोनाली फौगाट ने 4 अप्रैल को कहा था कि दुष्यंत चौटाला अपना कार्यक्रम करके चले गए, लेकिन किसान कुछ नहीं कर पाए। जिसको जो धरने प्रदर्शन करने हैं, वो करते रहो। एक दिन सभी थक कर बैठ जाएंगे। 29 जुलाई को सोनाली फौगाट ने एक वीडियो में कहा कि बॉर्डर पर बैठे सब लोग किसान नहीं है इनमें कुछ लफंगे भी हैं। जिन्हें घर में कोई काम नहीं करना होता, क्योंकि घर में रहेंगे तो काम करना पड़ेगा। क्योंकि ज्यादातर ऐसे हैं जिनकी शादी भी नहीं हुई है। बॉर्डर पर बैठे लोगों को फ्री में शराब और मुर्गा मिल जाता है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button