रामगोपाल यादव ने बहू के लिए किया मतदान, बोले- सीएम योगी सत्ता के नशे में कर रहे आएं, वाएं,साएं…

यूपी के सैफई में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने डिंपल यादव के लिए मतदान किया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह वोट संविधान को बचाने के लिए किया गया है।

देश, संविधान को बचाने के लिए लड़ा जा रहा चुनाव

देश में तीसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। जिसमें यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट भी शामिल है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर है तो दूसरी तरफ योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह है। वही अपनी बहू के लिए मतदान करने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव सैफई में मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने डिंपल यादव के लिए मतदान किया तो वहीं कहा कि यह चुनाव देश को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है, संविधान को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है, आरक्षण को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है, देश की जनता की रक्षा करने के लिए लड़ा जा रहा है, बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए लड़ा जा रहा है।

सत्ता के नशे में कुछ भी कह रहे सीएम योगी

प्रोफेसर रामगोपाल यादव से मीडिया ने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी कह रहे हैं कि यह चुनाव राम भक्तों और राम विद्रोहियों के बीच का है। इस पर रामगोपाल यादव ने कहा है कि जब किसी के ऊपर सट्टा का नशा चढ़ता है तो वह आएं, वाएं,साएं, की बातें करने लगता है। यही कुछ हमारे प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी हाल है। उन्होंने कहा कि देश की जनता बीजेपी से परेशान हो चुकी है अब बदलाव चाहती है। यहां पहले दूसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है तीसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है सभी चरणों में इंडिया गठबंधन की जीत हो रही है। अबकी बार भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button