मंच से रामगोपाल ने कह दी बड़ी बात, पैसे के दम पर…

उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने एक बड़ा बयान दिया है रामगोपाल ने कहा है कि इस वक्त देश में सब बिक रहा है और पैसे के दम पर देश को खरीदा जा रहा है|

आपको बता दें कि सैफई में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा है कि “26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ और संविधान की स्थापना हमारे देश की आत्मा है और उसके अंदर भी तीन बिंदु सबसे महत्वपूर्ण है सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय,संविधान में यह शपथ लिया गया है|

ये भी पढ़े – जानिए अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं से किसकी मदद करने की अपील की..

कि हम देश के लोगों को आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक न्याय उपलब्ध कराएंगे, और जब तक सामाजिक न्याय नहीं मिलेगा तब तक आर्थिक न्याय नहीं मिलेगा और जब तक आर्थिक न्याय नहीं मिलेगा तब तक राजनैतिक न्याय नहीं मिल सकता।

रामगोपाल ने कहा कि, आज पैसे की दम पर लोग सत्ता में बैठे हैं और देश की 90% जनता को ना तो सामाजिक न्याय मिल रहा है ना तो आर्थिक न्याय मिल रहा है और ना तो राजनैतिक न्याय मिल रहा है|

कुछ लोगों के पास पैसा पहुंच रहा है और सारे देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव इस तरीके से बीजेपी के ऊपर तीखा वार करते हुए कई गंभीर आरोप लगा दिए हैं।

Related Articles

Back to top button