राखी सावंत की मां का निधन

फिल्म जगत से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। राखी सावंत की मां जया भेदा का निधन हो गया है। उन्हें मुंबई के क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। राखी के पति आदिल दुर्रानी ने जया के निधन की बात बताई है। राखी की मां की तबीयत काफी समय से खराब थी। राखी को कई बार अस्पताल के बाहर देखा गया है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले एक वीडियो पोस्ट कर इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है। राखी की मां ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि यह ट्यूमर उनके फेफड़ों में भी फैल गया है। उन्होंने अपने फैंस से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया था। हालांकि अब राखी की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Related Articles

Back to top button