राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव ने आंदोलित किसानों से कही ये बात, जनता हुई परेशान

किसान ट्र्र्रैक्टर परेड के बीच हिंसक वारदतों पर किसान नेता राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव ने शांति की अपील की है। योगेंद्र यादव ने अपने वीडियो में किसानों से शांति बनाए रखने की अपील है। साथ ही अफवाहों से बचने की भी गुजारिश की है। उन्होंने भटके हुए किसानों को निर्धारित किसान रूट पर आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंसा से किसान आंदोलन भटक जाएगा और अपने मकसद में नाकाम हो सकता है। इसलिए सभी शांति बनाए रखें।

सभी साथियों से अपील है कि संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा निर्धारित रूट पर ही परेड करें। उससे अलग होने से आंदोलन को सिर्फ नुकसान ही होगा।
शांति ही किसान आन्दोलन की ताकत है। शांति टूटी तो सिर्फ आंदोलन को नुकसान होगा।

वहीं राकेश टिकैत ने हिंसा के पीछे साजिश होने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उपद्रवी तत्वों को पहचान लिया गया है। इसमें कुछ सियासी दलों का भी हाथ है। आंदोलन को विफल करने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। सभी किसान साथी शांति बनाए रखें और तय ट्रेक्टर परेड में ही रहें।

Related Articles

Back to top button