राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह कि कोरोनावायरस आई पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह को कोरोनावायरस हो गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले अब तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में यह घातक वायरस अब नेताओं को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। खबर है कि राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का कोरोनावायरस टेस्ट करवाया गया था जो टेस्ट पॉजिटिव आया है इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर के दी है।

वहीं आपको बता दें की योगी सरकार के दो मंत्री चेतन चौहान और कमल रानी वरुण की संक्रमण की वजह से मौत भी हो चुकी है। वहीं राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्‍होंने टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जो भी लोग हाल में उनके संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट कर जांच करवाएं।

Related Articles

Back to top button