हिन्दुत्व के मुद्दे को और गहरा करने राज ठाकरे जाएंगे अयोध्या, मार्च में करेंगे रामलला के दर्शन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) हिंदुत्व के मुद्दे को गहरा करने के उद्देश्य से अब अयोध्या का दौरा करने जा रही है। मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने 1 मार्च से 9 मार्च के दौरान 1 दिन के लिए अयोध्या (Ayodhya) जाने और रामलला के दर्शन करने का फैसला किया है।

इस बारे में मनसे नेता बाला नांदगावकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी चुनावों के मद्देनजर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक बैठक रखी थी। इस बैठक में ही अयोध्या दौरे को लेकर चर्चाएं हुई।

अयोध्या का करेंगे दौरा 
तना ही नहीं, मनसे अपने स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र की जनता के बीच पहुंचने की योजना भी तैयार की है। इसके साथ ही अयोध्या जाने के लिए मार्च माह के शुरूआती हफ्ते में जाने का निर्णय लिया है। राजनीतिक जानकार इसे हिंदुत्व के मुद्दे को और गाढ़ा करने की युक्ति बता रहे हैं।

भूमि पूजन के लिए कहा था ये….
बता दें, मनसे प्रमुख ने राममंदिर भूमि पूजन को लेकर जो टिप्पणी की थी उसे, उनके इस फैसले पर याद किया जा रहा है।  उन्होंने एक मराठी चैनल से कहा था कि इस समय भूमि-पूजन की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि कोरोना के चलते अभी लोगों की मानसिक स्थिति अलग है। कंडीशन नार्मल होने पर इसे दो महीने बाद भी किया जा सकता था और तब लोग इसका आनंद भी उठा पाते।’

यहां इस बात का भी जिक्र किए देते हैं कि जनवरी 2020 में मनसे अपना नया झंडा लेकर आई थी। तब राज ठाकरे को लेकर कहा गया था कि उन्होंने अपनी पार्टी का झंडा बदल कर हिंदुत्व का रंग और गहरा हो गया है। उनके झंडा बदलने से उद्धव ठाकरे ने कहा था कि झंडा बदलने से मुद्दा नहीं बदलता, रंग भगवा है तो मन में भी भगवा है।

राज ठाकरे का भाषण

बताया जा रहा है कि 9 मार्च को पार्टी की वर्षगांठ पर राज ठाकरे महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करेंगे। साथ ही  9 फरवरी से लेकर 12 अप्रैल तक मनसे नए सदस्यों के पंजीकरण का भी अभियान शुरू करेगी। साथ ही महाराष्ट्र सैनिक के रूप में उन्हें पहचान पत्र भी दिया जाएगा। सभी गुट के अध्यक्षों को नए राजदूत नाम से बुलाया जाएगा और उन्हें बिल्ला भी दिया जाएगा। अपने दम पर अपने शहर के लिए काम करने वाले लोगों को ठाकरे द्वारा हस्ताक्षर किए हुए पत्र भी दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button