Alert! दिल्ली-यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में हो सकती है बारिश : मौसम विभाग

मौसम विभाग ने घोषणा की है कि भारत के उत्तरी और मध्य भाग में तीन से पांच फरवरी के बीच बारिश होने का अनुमान है। भारत सरकार के मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन से चार दिनों में उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत  में ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की पूरी संभावना है।

अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बनी
बता दें मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवात की स्थिति है। जिसकी वजह से उत्तरी पश्चिमी हिमामयी क्षेत्र पर मौसम 2 फरवरी की रात से बदल चुका है। बता दें ऐसा आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों का मौसम बदल सकता है। बता दें हिमाचल प्रदेश के ऊपर चार फरवरी को और जम्मू-कश्मीर के ऊपर भारी बारिश या फिर बर्फवारी होने की पूरी आशंका है।

जानें उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बीते रविवार को मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग इलाकों पर मौसम सर्द होने के साथ ही कोहरे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में सोनभद्र जिले का चुर्क सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि 18 जनवरी यानी आज कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। आईएमडी के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 19 और 20 जनवरी को भी कोहरा पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button