देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी, जन जीवन हुआ प्रभावित!

आईएमडी ने हाई अलर्ट जारी किया।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है और बाढ़ का संकट गहरा गया है। जिसमें कई राज्य शामिल हैं। असम में तो बाढ़ की वजह से 50 हजार से ज्यादा लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।वहीं बिहार में गंडक नदी की वजह से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

गुजरात में बीते दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से लोगों के घरों तक में पानी भर गया है।गुजरात में लगातार भारी बारिश हो रही है, इसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है। NDRF  टीमों को बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कच्छ, जामनगर, नवसारी जिले में तैनात किया गया है। जूनागढ़ के सुत्रेज गांव के पास दो लोग बाढ़ में फंस गए थे। इन्हें वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया। गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्र के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बहुत भारी बारिश हुई है।

आईएमडी  ने कहा है कि अगले पांच दिनों में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने कहा कि 2 जुलाई 2023 से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

सबसे ज्यादा बाढ़ का असर असम में ही दिखाई दे रहा है। यहां बाढ़ की वजह से 50 हजार से ज्यादा लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। इस बाढ़ की वजह से किसानों और मछुआरों को काफी नुकसान हुआ है। असम के बारपेटा जिले में सबसे ज्यादा लोग संकट में हैं।

Related Articles

Back to top button