राहुल की उम्र 50 साल है पर मानसिकता 5 साल की है: शिवराज सिंह चौहान

कर्नाटक में होने वाले चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय कर्नाटक दौरे पर हैं। वह कर्नाटक में बीजेपी का जम कर प्रचार कर रहे है। ऐसे में ही एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने राहुल गांधी का उपहास उड़ाया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कर्नाटक में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘मोदी सरनेम’ बयान का ज़िक्र कर कहा, “उनकी उम्र 50-वर्ष है पर मानसिकता 5 वर्ष की है। वो कब क्या कहां बोलते है इसका अंदाज़ा उन्हे खुद भी है है।राहुल ने कांग्रेस को बर्बाद करने की कसम खाई हुई है। दरअसल, ‘मोदी सरनेम’ बयान से जुड़े मानहानि केस में राहुल को 2 साल की सज़ा होने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हुई थी। जिसके बाद उन्होंने गुजरात की अदालत में इसी फिर से दायर दिया था, याचिका पुनः खारिज कर दी गई है। अब उसके बाद राहुल ने गुजरात के हाई कोर्ट में अपनी अर्जी लगाई है। अपडेट्स के हिसाब से हाई कोर्ट के एक जज ने राहुल की सुनवाई की अपील को भी खारिज कर दिया है।

Related Articles

Back to top button