अधर में राहुल गांधी का राजनीतिक भविष्य

नई दिल्ली–राहुल गांधी का राजनीतिक भविष्‍य अधर में है। उनकी लोकसभा सदस्‍यता रद्द हो चुकी है। अगर ऊपरी अदालत से राहत नहीं मिली तो 8 साल के लिए चुनाव लड़ने रोक लग जाएगी।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 2019 के मानहानि के केस में मिली दो साल की सजा के बाद लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता का आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। नोटिफिकेशन जारी होने के कुछ घंटे पहले राहुल गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही में भाग लिया। कार्यवाही शुरू होने से पहले, उन्होंने संसद परिसर में पार्टी के सांसदों की बैठक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सत्य, साहस और बलिदान ये हमारी विरासत है और यही हमारी ताकत भी राहुल गांधी का नया सोशल मीडिया कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के कैप्शन में कांग्रेस नेता ने लिखा कि सत्य साहस और बलिदान ये हमारी विरासत है और यही हमारी ताकत भी।वीडियो में राहुल की बहन प्रियंका गांधी को उस दिन को याद करते हुए सुना जा सकता है जब राहुल गांधी ने राजीव गांधी के पार्थिव शरीर को ले जा रहे सेना के ट्रक के पीछे चलने की जिद की थी। वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दृश्य भी दिख रहे हैं।वीडियो में और क्या दिख रहा है?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वीडियो राजीव गांधी के अंतिम संस्कार के दृश्यों, उनके शव यात्रा में शामिल भीड़ को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में प्रियंका गांधी की आवाज आती है। थोड़े दृश्यों के बाद प्रियंका गांधी वीडियो में दिखती हैं। वे कहती हैं कि आज, मुझे याद है कि कैसे राहुल ने 32 साल पहले मेरे पिता के शव को ले जाने वाले सेना के ट्रक के पीछे चलने की जिद की थी। वह ट्रक के पीछे धूप में चले थे।
प्रियंका ने कहा मेरे पिता का शव तिरंगे में लिपटा हुआ था। आपने मेरे पिता का अपमान किया है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। और अब एक शहीद के बेटे को देशद्रोही कहा जा रहा है। उसकी देशभक्ति पर सवाल उठाया जा रहा है। उसे मीर जाफर कहा जाता है।

 

Related Articles

Back to top button