राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द, दो साल के लिए प्रतिबंधित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता दो साल के लिए रद्द हो चुकी है। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है। लोकसभा सचिवालय से पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। राहुल केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे।

दरअसल, सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। हालांकि राहुल गांधी कोर्ट जा सकते हैं और उनकी सदस्यता बहाल हो सकती है। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी के सवालों से भाजपा परेशान है? क्या मोदी सरकार इस तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव से दूर करना चाहती है?

Related Articles

Back to top button