हिंसा के हफ्ते भर बाद नींद से जागे राहुल, दंगा प्रभावित इलाके का दौरा किया

देश की राजधानी दिल्ली में आज हिंसा को हुए 11 दिन हो चुके हैं। वहीं अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की आंख खुल गई है। राहुल गांधी ने आज दिल्ली हिंसा पर पहले तो मीटिंग बुलाई फिर उसके बाद उस इलाके में गए जहां पर हिंसा की गई थी। राहुल गांधी ने आज वहां का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। बता दें कि इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे जिन्होंने उत्तरी पूर्वी मैं जाकर लोगों से बातचीत की।

बता दे कि आज इस हिंसा को हुए 11 दिन हुए हैं और राहुल गांधी ने इससे पहले दिल्ली हिंसा पर मात्र एक ट्वीट किया था जिसमें लोगों से उन्होंने अपील की थी की शांति बनाए रखें। जिसके बाद राहुल गांधी दिल्ली में हिंसा को लेकर अलग नजर आए थे। कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली हिंसा को लेकर एक मीटिंग भी रखी थी। उस मीटिंग में भी राहुल गांधी मौजूद नहीं थे। बता दे कि उस मीटिंग में कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद थी। दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस के नेताओं ने देश के गृहमंत्री अमित शाह पर इसका भांडा फोड़ा था। इतना ही नहीं कांग्रेसी नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से त्यागपत्र भी मांग लिया था।

कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली हिंसा पर एक मार्च भी निकाला था इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया था। इस दौरान भी राहुल गांधी मार्च में उपस्थित नहीं हुए थे। जिसके बाद खबर यह भी आई थी कि राहुल गांधी इस समय देश में नहीं है। वहीं अब जब दिल्ली हिंसा को 11 दिन हो चुके हैं तो अब राहुल गांधी दिल्ली के उस इलाके में गए जहां हिंसक प्रदर्शन किए गए थे।

Related Articles

Back to top button