राहुल गांधी ने मोदी पर कसा तंज.. आप आम चूसकर खाते हो या छीलकर

हिमाचल प्रदेश में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का चुनाव प्रचार करने हिमाचल प्रदेश के नहान पहुंचे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कुछ मीडिया कर्मियों को प्रधानमंत्री से आसान सवाल पूछने का आरोप लगाते हुए उन्हें चमचा बोला। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ मीडियाकर्मी प्रधानमंत्री से आसान सवाल पूछते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि..

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर पांच करते हुए कहा कि, आजकल नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू चल रहे हैं, चार चमचों को बैठा देते हैं और फिर वो सवाल पूछते हैं। मोदी जी एक बात बताइए आप आम कैसे खाते हो? आप उसे छील कर खाते हो या चूस कर खाते हो। मोदी जी जवाब देते हैं पता नहीं, सबकुछ अपने आप होता है, मैं बाकी हिंदुस्तान की तरह बायोलॉजिकल नहीं हूं। बाकी हिंदुस्तान खेती करता है, मेहनत करता है। मुझे तो परमात्मा गाइड करते हैं। मैं हिंदुस्तान में ऐसा एक व्यक्ति हूं अकेला, जिसका डायरेक्ट परमात्मा से कनेक्शन है। इस बात पर चमचे कहते हैं वाह-वाह, क्या कमाल की बात की है।

जिसका परमात्मा से डायरेक्ट संबंध हो, उसे संविधान की क्या जरूरत

राहुल गांधी ने आगे बोलते हुए कहा कि, एक व्यक्ति का जिसका परमात्मा से डायरेक्ट संबंध हो, इस संविधान की क्या जरूरत है,वह तो परमात्मा से डायरेक्ट बात करते हैं। मुझे तो थोड़ा डर लगता है। उनके हाथ में तो परमाणु बम है। और मैं उनसे पूछना चाह रहा हूं। मोदी जी, जो आपको फीलिंग आती है। ऐसी फीलिंग सुबह आती है, शाम को आती है या फिर 24 घंटे आती है?

आगे बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक 40 साल तक कार्य करने वाला एक आम कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बना है। मैं खुद सुक्खू जी को कांग्रेस केविचारधारा के लड़ते देखा है। कोई भी कार्यकर्ता आम नहीं होता वह खास होता है। हर व्यक्ति के अंदर कोईना कोई हुनर होता है। हमारे कार्यकर्ता दिन भर मेहनत करते हैं। और कांग्रेस की विचारधारा कोलोगों के बीच ले जाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button