राहुल ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- मोदी जीते तो बीजेपी और आरएसएस बाले फाड़ देंगे संविधान की किताब

रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा यह लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं।

दो माताओं की कर्मभूमि है रायबरेली

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस बार दो जगह से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। यहां राहुल आज रायबरेली में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया तो भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली मेरी दो माता की कर्मभूमि है। एक माता इंदिरा गांधी है तो दूसरी सोनिया गांधी है। रायबरेली से मेरे परिवार का रिश्ता 100 सालों से है। हमारा परिवार यहां से 100 सालों से लगातार चुनाव लड़ता आया है। अबकी बार मैं भी यहां से चुनावी मैदान में उतरा हूं। आप लोगों से अपील है आप मेरा सहयोग करें।

सरकार बनी तो हर महिला के खाते में पहुंचेंगे 8500 महीना

राहुल गांधी ने आगे कहा की अबकी बार का चुनाव संविधान को बचाने के लिए है। लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए है। अगर आज आप लोग यह चुनाव हार जाते हैं तो आप समझ लेना आरएसएस और बीजेपी वाले संविधान की किताब को फाड़ डालेंगे। देश के प्रधानमंत्री ने 22 अरबपतियों के 16 लाख करोड रुपए माफ कर दिए। लेकिन उन गरीब किसानों के रुपए माफ नहीं किए हैं जो की आपके लिए अनाज को पैदा करते हैं। सरकार ने उनसे जो वादे किए थे उनको पूरा नहीं किया है। अगर केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो हर महीने हर महिला को 8500 महीना दिया जाएगा। हर महीने की पहली तारीख को महिलाओं के खाते में खटाखट-खटाखट रुपए पहुंचाना शुरू हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ने युवाओं को बेरोजगारी दी हम युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री ने जनता से झूठे वादे किए थे। हम जनता से जो भी वादे कर रहे हैं उनका पूरा करेंगे। आप अबकी बार कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन को अपना कीमती वोट दें।

Related Articles

Back to top button