लड़की से लड़का बनी राधा, जेंडर बदलने के लिए डॉक्टर से कही ऐसी बात, जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

आज के दौर में कुछ नामुमकिन नहीं है। जो जैसी जिन्दगी चाहे जी सकता है। वक्त इतना आगे बढ़ गया है कि खुद का जेंडर बदलना एक आम बात हो गई है।

लखनऊ. आज के दौर में कुछ नामुमकिन नहीं है। जो जैसी जिन्दगी चाहे जी सकता है। वक्त इतना आगे बढ़ गया है कि खुद का जेंडर बदलना एक आम बात हो गई है। ऐसा ही एक मामला यूपी के प्रयागराज जिले से सामने आया है। जहां एक युवती ने  ऑपरेशन करके अपना सेक्स जेंडर चेंज करवाया है मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों ने यह ऑपरेशन किया है। राधा (बदला हुआ नाम) का सेक्स चेंज का ऑपरेशन 14 जून को हुआ था। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। उसे करीब 6 माह तक डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा. डॉ. मोहित जैन ने बताया कि एक से डेढ़ साल के अंदर वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगी और फिर शादी कर सकेगी।

डॉक्टर साहब- प्लीज मुझे लड़का बना दीजिए

बता दे कि यह मामला प्रयागराज के फाफामऊ का है। करीब 20 साल की राधा ग्रेजुएशन की छात्रा है और एक लड़की से प्रेम करती है। दोनों ने साथ जीने-मरने का वादा किया। राधा ने अपने परिवार के लोगों से बताया कि वह एक लड़की से शादी करना चाहती है, तो माता-पिता चौंक गए। इसे पागलपन बताते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर उसने जेंडर चेंज कराने का फैसला किया और स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंच गई। सरकारी अस्पताल में सेक्स चेंज कराने के लिए उसका करीब 15 से 20 हजार रुपए का खर्च आया है। डॉ. जैन ने बताया, “जब लड़की उनके पास आई तो हाथ जोड़कर कहा, ‘डॉक्टर साहब- प्लीज मुझे लड़का बना दीजिए।

जेंडर चेंज के प्रोसेस में करीब डेढ़ साल का समय लगता है

डॉ. ने बताया कि अब उसके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ उगाने के साथ उसकी आवाज भी लड़कों की तरह की जाएगी। इसके लिए उसे हार्मोनल थेरेपी दी जाएगी, ताकि वह पूरी तरह से लड़के की तरह ही दिखे। डॉ काा कहना है कि इस तरह का ऑपरेशन हमने पहली बार किया है। उसका गर्भाशय निकाल दिया गया है। राधा को लड़का बनाने के लिए जरूरी ऑपरेशन किए गए। वह अब लड़के के रूप में आ चुकी है। आपको बता दे कि जेंडर चेंज के प्रोसेस में करीब डेढ़ साल का समय लगता है।

ये भी पढ़ें-UP Loksabha Byelection Results: आजमगढ़ भाजपा ने फिर बनाई बढ़त, रामपुर में सपा आगे

ये भी पढ़ें-आजम खान के गढ़ में खिला कमल, बीजेपी के घनश्याम लोधी जीते

Related Articles

Back to top button