पंजाब में CM चेहरे पर AAP में खींचतान:विधायक रूबी ने भगवंत मान के हक में उठाई आवाज

बोलीं- उनके बाद तो केजरीवाल ही बचते हैं

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के CM चेहरे को लेकर खींचतान मच गई है। पार्टी की देरी करने की वजह से नेताओं का सब्र टूटने लगा है। विधायक रूपिंदर रूबी ने कहा कि पार्टी को भगवंत मान का नाम घोषित कर देना चाहिए। उनके अलावा पंजाब में ऊपर कोई दूसरा नेता नहीं है। इसके बाद सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही बचते हैं। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि घोषणा में देरी से पार्टी को नुकसान हो जाए।

रूबी ने यह भी खुलासा किया कि भगवंत मान को 3 बार दिल्ली बुलाया गया था। इसके बावजूद कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस वजह से वो शांत होकर घर बैठ गए। पंजाब में वालंटियर लगातार भगवंत मान के नाम की घोषणा की मांग कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व को इसे गंभीरता से लेना चाहिए ताकि वालंटियरों का दिल न टूटे। भगवंत मान की तारीफ करते हुए रूबी ने कहा कि उन्होंने काफी मेहनत की है। पूरे पंजाब में रैलियां और नुक्कड़ मीटिंगें की हैं।

CM चेहरा घोषित करवाने के लिए भगवंत मान ने शक्ति प्रदर्शन भी किया

मान की दावेदारी स्वार्थ नहीं, उनका हक
CM चेहरे पर दावेदारी भगवंत मान का स्वार्थ नहीं बल्कि हक है। वो इसके हकदार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इसमें देरी क्यों हो रही है?। अब तो नवजोत सिद्धू भी पंजाब कांग्रेस के प्रधान बन गए तो उनके आने की उम्मीद भी कम है। इसके अलावा बाकी चेहरों को लेकर भी पार्टी बातचीत खत्म कर चुकी है।

केजरीवाल हर बार टाल रहे
अरविंद केजरीवाल यह तो कह चुके कि पंजाब में पार्टी का सीएम चेहरा सिख समाज से होगा, लेकिन नाम की घोषणा नहीं कर रहे। केजरीवाल पंजाब में 2 दौरे कर चुके हैं। हर बार वह यह कहकर टाल देते हैं कि जल्द इसकी घोषणा कर देंगे।

पिछली बार माना गया हार का कारण
साल 2017 में पंजाब विस चुनावों में आम आदमी पार्टी के पास अच्छा मौका था। हालांकि वो कोई सीएम चेहरा नहीं दे सके। तब विपक्षी दलों ने मुद्दा उठाया कि AAP जीत दर्ज करती है तो कोई बाहरी व्यक्ति पंजाब का सीएम बन सकता है। इस वजह से पार्टी हार गई। जिसके बाद इस बार आप के नेता जोर डाल रहे हैं कि जल्दी ही चेहरा घोषित किया जाए।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button