भारतीय झूठ पार्टी की सच्चाई पहुंचाने की सजा मिल रही : ओम प्रकाश राजभर

वाराणसी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक मीडिया हाउस के एडिटर इन चीफ और स्टेट हेड के आवास पर आयकर विभाग के छापेमारी को लेकर केन्द्र और प्रदेश सरकार पर गुरूवार को जमकर निशाना साधा। ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट कर कहा कि आप तक भारतीय झूठ पार्टी की सच्चाई पहुंचाने की सजा मिल रही है।

बृजेश मिश्रा बेशक निर्भीक निडर साहसी पत्रकार हैं जो भाजपा सरकार को हमेशा आईना दिखाते रहते हैं । चैनल देश के करोड़ों पिछड़ों, दलितों, शोषितो वंचितो, हाथरस जैसी घटना की सच्चाई कोरोना में हुए घोटाले की सच शिक्षक भर्ती घोटालों की सशक्त आवाज बनने की सजा दे रही है। हिटलरशाही सरकार आप कितने भी छापे डालो आप सच की आवाज को नहीं दबा सकते भाजपा सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है।

इसके पहले वाराणसी में शास्त्रीघाट वरूणापुल पर पार्टी की ओर से आयोजित धरना सभा में भाग लेने आये ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग के साथ दल कर उन्हें धोखे में रखा है। अब हम प्रदेश भर में भाजपा को बेनकाब करेंगे। हम कहीं सुन रहे थे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को धमका रहे थे कि वह संपत्ति कुर्क कराएंगे। 2022 का विधानसभा चुनाव होने दें, हम योगी आदित्यनाथ की संपत्ति कुर्क कराएंगे। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि जब ये लोगसत्ता में नहीं रहते हैं, तो महंगाई को लेकर रोना रोते हैं।

आज जब आम आदमी की गुजर-बसर मुश्किल हो गई है तो भाजपा के लोगों को महंगाई नहीं दिख रही है। चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या फिर संघ। इन्हें हिंदू-मुसलमान और पाकिस्तान को छोड़ कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर बात करना नहीं आता है। यह लोग समाज के लोगों का दुख-दर्द नहीं दूर कर सकते हैं।

राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारी और कामकाजी सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। भाजपा के खिलाफ अब सुभासपा प्रदेश व्यापी अभियान की शुरूआत वाराणसी से ही कर रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पाप का घड़ा फूटेगा 06 महीने में ही। भाजपा को 14 साल का वनवास फिर मिलेगा।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अपने चुनावी वायदे से मुकरने वाली सरकार अब राज्य के युवाओं की भावनाओं से खेल रही है। बेरोजगारों की छाती पर पैर अंगद की रख दिया है। मनरेगा मजदूर काम और दाम के लिये सड़क पर है। बेरोजगारों की संख्या प्रतिदिन लाखों में बढ़ती जा रही है। अब 06 महीने के बाद भागीदारी संकल्प मोर्चा इनके पाप केे घड़े को फोड़कर सत्ता से बेदखल करेगी।

Related Articles

Back to top button