पीटी उषा ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं, पदक जीतने की कामना

नई दिल्ली, ट्रैक लीजेंड पीटी उषा ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए ढेर सारे पदक जीतने की कामना की।

उषा ने ट्वीट किया,”एक एथलीट के रूप में, न केवल हमारे द्वारा बल्कि परिवार द्वारा भी बलिदान दिया जाता है। टोक्यो 2020 के लिए भारतीय दल में सभी ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ किया है। प्रत्येक को शुभकामनाएं। हम ओलंपिक में काफी पदकों के साथ लौट सकते हैं। आइये हमारे झंडे को ऊंचा उड़ते हुए देखें। जय हिंद।”

इससे पहले आज स्प्रिंटर दुती चंद शुक्रवार को टोक्यो के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और उसने पोस्ट को कैप्शन दिया,”आज मैं नई दिल्ली से टोक्यो ओलंपिक के लिए हैदराबाद जा रही हूं।”

बता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 127 एथलीटों का दल भेजा है,जो कि ओलंपिक खेलों में भेजा गया अब तक का सबसे बड़ा दल है।

ओलंपिक खेलों की शुरुआत से अब तक भारत ने केवल 28 पदक जीता है और यदि इस बार भारत इन खेलों में दोहरे अंकों में पदक जीतता है तो यह जश्न मनाने का एक बड़ा कारण होगा।

Related Articles

Back to top button