दिल्ली में आज भी विरोध प्रदर्शन, बन्द रहेंगे कई मेट्रो स्टेशन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कल (वीरवार) को देश में हर जगह प्रदर्शन किए गए थे। वहीं दिल्ली में भी कल प्रदर्शन हुआ था। जिसके बाद लगभग 21 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। वहीं बताया जा था है कि आज भी दिल्ली में प्रदर्शन होने है और इसकी वजह से दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन आज भी बंद किए गए हैं।

राजधानी दिल्ली में आज भी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए डीएमआरसी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं। हालांकि इन दोनों मेट्रो स्टेशन से मेट्रो रेल गुजरती रहेगी।

वहीं दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि आज मथुरा और कालिंदी गुंज वाली रोड नंबर 13A को बंद कर दिया गया है। दिल्ली जाने वाले लोग डीएनडी फ्लाईओवर और अक्षरधाम वाली रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button