प्रयागराज में 7 सीटों पर सिर्फ 10 महिला दावेदार:5 सीटों के लिए तो महिलाओं के कोई आवेदन ही नहीं,

15 नवंबर तक कांग्रेस लेगी आवेदन

प्रयागराज में कुल 12 विधानसभा सीटें हैं जिसमें पांच सीटें ऐसी हैं जहां से एक भी महिला की ओर से टिकट की दावेदारी नहीं की गई है।- फाइल

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा कर चुकी हैं। लेकिन इंदिरा गांधी की जन्मस्थली प्रयागराज में ही कांग्रेस को महिला उम्मीदवार नहीं मिल रही हैं। प्रयागराज में कुल 12 विधानसभा सीटें हैं जिसमें पांच सीटें ऐसी हैं जहां से एक भी महिला की ओर से टिकट की दावेदारी नहीं की गई है। सात विधानसभा सीटों से महज 10 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। इसमें भी कुछ ऐसी महिला दावेदार ऐसी हैं, जिनका कोई जनाधार ही नहीं है।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता हसीब अहमद कहते हैं कि आवेदन करने वालों में महिलाओं की संख्या बहुत कम है। महिलाओं के लिए आवेदन की अवधि बढ़ाकर 15 नवंबर तक कर दी गई थी लेकिन उसके बावजूद भी कोई आवेदन नहीं बढ़े।

किस सीट से किस महिला ने की है दावेदारी

फाफामऊ : खुशनुमा फारूकी

सोरांव : गीता भारतीया

फूलपुर : सिंधू सिंह व सदफ फातिमा

मेजा : माधवी

शहर पश्चिमी : रजिया सुल्तान व हर्षिता अरोड़ा

शहर दक्षिणी : अंजुम नाज व अल्पना निषाद

बारा : मंजू संत

शहर उत्तरी : कोई नहीं

प्रतापपुर : कोई नहीं

हंडिया : कोई नहीं

करछना : कोई नहीं

कोरांव: कोई नहीं

कुल 68 लोगों ने की है टिकट के लिए दावेदारी

प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट के लिए कुल 68 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। इसमें सिर्फ 10 महिलाएं शामिल हैं बाकी पुरुष दावेदार हैं। इन सभी लोगों ने पार्टी फंड में धनराशि भी जमा कर दी है। अब शीर्ष नेतृत्व द्वारा टिकट फाइनल किया जाएगा।

अपने ही गढ़ में कमजोर दिख रही है कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी का इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से पुराना व गहरा नाता रहा है। कुछ समय के लिए कांग्रेस का यहीं पर आनंद भवन को मुख्यालय बनाया गया था। कांग्रेस की कई बैठकें भी यहां हुई हैं जिसमें महात्मा गांधी भी शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button