जानिए क्यों, प्रियंका ने प्रशासन को कहा – बदजुबानी माफ़ी लायक नहीं

 

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं में बलात्कार के बाद हत्या की घटना को लेकर महिला आयोग की एक सदस्य के बयान की भर्त्सना करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि महिलायें इस प्रशासनिक प्रणाली (administrative system) और बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी।

फेसबुक पर लिखा यह पोस्ट

श्रीमती वाड्रा ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पर पोस्ट किया “ क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे। महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं। बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई।”

इसके अलावा उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा “याद रखिए कि इस समय एक और भयावह बलात्कार के मामले में मुरादाबाद की पीड़िता मौत से जंग लड़ रही है। महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली को व इस बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी। ”

Related Articles

Back to top button