Oscar जीतने वाली पहली Jonas बन सकती हैं प्रियंका, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ (the white tiger) को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव (rajkumar rao) नजर आ रहे हैं। दर्शकों की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पान्स मिल रहे हैं। वहीं निक जोनस (nick jonas) को भी फिल्म में प्रियंका का काम खूब पसंद आया।

Oscar जीतने वाली पहली Jonas बन सकती हैं प्रियंका
हाल ही में वेरायटी सर्किट पॉडकास्ट अवॉर्ड शो में प्रियंका ने बताया कि निक को मुझपर भरोसा है कि मैं आस्कर जीते वाली पहली जोनस बन सकती हूं। इसके अलावा प्रिंयका ने जमकर अपने पति की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि निक एक परफेक्ट पति है जो कोई भी काम कभी गलत नहीं करते। उनकी यही खासियत है जो मुझे उनके और करीब लाता है। इससे आपको खुद में भरोसा होता है कि जो भी काम आप कर रहे हो वह बहुत ही शानदार है।

बता दें कि प्रियंका अपने फैंस के लिए एक खास चीज लेकर आई हैं जिसका नाम Anomaly है। दरअसल, प्रियंका अपना एक हेयर ब्रांड Anomaly लॉन्च करने वाली हैं जिसे लेकर वह बेहद एक्साइटेड है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका ने अपने इस प्रोडक्ट की एक तस्वीर साझा की है और बताया कि वह पिछले 18 महीने से इसपर काम कर रही थी। वहीं अमेरिका में उनके इस हेयर प्रोडक्ट को 31 जनवरी को इसे लॉन्च किया जाएगा और फिर इस साल तक ग्लोबल मार्केट्स में मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button