कांग्रेस की तैयारियों को धार देने यूपी आएंगी प्रियंका गांधी, संगठन को कसेंगी और सरकार को घेरेंगी

लखनऊ. आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं. कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी इस हफ्ते राजधानी लखनऊ (Lucknow) के दौरे पर पहुंच रही हैं. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी 11 और 12 सितंबर को लखनऊ दौरे पर पहुंच सकती हैं. प्रियंका गांधी अपने इस दो दिवसीय लखनऊ दौरे के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और विभिन्न कमेटियों के साथ बैठक कर मिशन 2022 को लेकर एक ठोस रणनीति भी बनाती नजर आएंगी.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेंगी. वह कांग्रेस मुख्यालय पर अपने दो दिवसीय दौरे के दोनों ही दिन एक के बाद एक कई अहम बैठक करेंगीं. इस दौरान प्रियंका गांधी कई दशकों से उत्तर प्रदेश में हाशिये पर चल रही कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिये अब तक धरातल पर किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगी. इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सियासी और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रत्याशियों के चयन और उनके नामों की घोषणा को लेकर भी एक अहम रणनीति बनाएंगीं.

प्रियंका गांधी इस दौरान राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर UP कांग्रेस संगठन की जोनवार समीक्षा करेंगी और प्रदेश में अब तक गठित की गईं कांग्रेस न्याय पंचायत समिति की जानकारी के साथ जहां प्रशिक्षण शिविर का फीडबैक लेंगी. वहीं अब अब ग्राम सभा अध्यक्ष के गठन के लिये की गई तैयारियों का जायजा लेंगी. साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिये प्रियंका गांधी नए कृषि कानून की खिलाफत, खेती-किसानी-, बेराजगारी, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और मंहगाई के साथ योदी-मोदी सरकार की नाकामियों को प्रमुखता से उठाकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ संघर्ष की भी रणनीति बनाएंगी. इस दौरान प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित शीला कौल की कोठी में रात्रि विश्राम करेंगी.

Related Articles

Back to top button