फैंस के लिए प्रियंका चोपड़ा लेकर आईं 500 रुपये का Beauty Product, जानें क्या है खास

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। फिल्मों के अलावा वह कुछ ना कुछ काम करती रहती हैं और वह अपने फैंस को जीवन में आगे पढ़ने के लिए प्रेरित भी करती रहती हैं। ऐसे में कई लोग देसी गर्ल को अपने इंस्पीरेशन भी मानते हैं। वहीं अब प्रियेका अपने फैंस के लिए एक खास चीज लेकर आई हैं जिसका नाम Anomaly है।

priyanka chopra | Time

 

फैंस के लिए प्रियंका चोपड़ा लेकर आईं 500 रुपये का Beauty Product
दरअसल, प्रियंका अपना एक हेयर ब्रांड Anomaly लॉन्च करने वाली हैं जिसे लेकर वह बेहद एक्साइटेड है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका ने अपने इस प्रोडक्ट की एक तस्वीर साझा की है और बताया कि वह पिछले 18 महीने से इसपर काम कर रही थी। वहीं अमेरिका में उनके इस हेयर प्रोडक्ट को 31 जनवरी को इसे लॉन्च किया जाएगा और फिर इस साल तक ग्लोबल मार्केट्स में मिलेंगे।

वहीं इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ (the white tiger) को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। दर्शकों की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में  उन्होंने अपनी बुक Unfinished रिलीज की है जिसे लेकर वे इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी किताब पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बेहद खुश लग रही थी। वहीं इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘पहली बार मैंने अपनी किताब देखी। क्या मैं एक साथ भयभीत और उत्साहित हो सकती हूं?’ प्रियंका चोपड़ा की इस वीडियो को अभी तक 3,83,092 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।’

Related Articles

Back to top button