प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात नेता को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात नेता एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को शुक्रवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।  मोदी ने ट्वीट किया, “बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका भविष्यवादी दृष्टिकोण, मानव सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ-साथ सामाजिक न्याय हम सभी को प्रेरित करता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा की प्रगति के लिए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है। ओडिशा में बीजू बाबू की जयंती का आयोजन राज्य भर में “पंचायत राज दिवस और लोकसेवा दिवस” के रूप में किया जा रहा है।
पटनायक 1961-63 और 1990-95 के दौरान ओडिशा के दो बार मुख्यमंत्री रहे। श्री पटनायक ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत सेना, हिटलर की मदद की थी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को शरण दी और उन्हें अपने विमान में गुप्त ठिकानों पर भेजा गया था।

इंडोनेशिया के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण श्री पटनायक को इंडोनेशिया मानद नागरिकता और साथ ही देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Back to top button