नेताजी भवन पहुँचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ममता बनर्जी ने किया स्वागत

द्रौपदी मुर्मू का ममता बनर्जी ने किया स्वागत, देशनायक को श्रद्धांजलि देने नेताजी भवन पहुंचीं
राष्ट्रपति बने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. अपने दो दिवसीय दौरे के बीच राष्ट्रपति कार्यक्रमों में काफी व्यस्त रहेंगी. पश्चिम बंगाल पहुंची द्रौपदी मुर्मू का मुख्यमंत…
सोमवार दोपहर 12.40 बजे राष्ट्रपति देशनायक को श्रद्धांजलि देने नेताजी भवन पहुंचीं.

इससे पहले दोपहर 12.23 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रेसकोर्स में पीले गुलाब के गुलदस्ते से स्वागत किया. इसके अलावा उन्हें शॉल ओढ़ा कर सम्मान दिया. दोनों के बीच शिष्टाचार के आदान-प्रदान के बाद, राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर फिर भवानीपुर, नेताजी भवन की ओर उड़ गया.

दोपहर 12.10 बजे राष्ट्रपति ने दमदम हवाईअड्डे से हेलिकॉप्टर से रेस कोर्स के लिए उड़ान भरी थी. वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी मौजूद थे|

Related Articles

Back to top button