छठ पर्व की तैयारियां हुई तेज, बाजारों में रौनक लेकिन महंगाई की मार

छठ पूजा वैसे तो मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश मनाया जाता है, लेकिन अब इसकी ग्लोबल पहचान बन चुकी है। लोग आस्था के इस पर्व में उगते और डूबते हुए सूर्य की आराधना की जाती है। बतादें दीपावली के छठे दिन से शुरू होने वाले इस छठ पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों से पूजा का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ तो है लेकिन महंगाई की भी मार है।

बिहार राज्य के साथ ही पूर्वांचल में काफी धूमधाम से मनाया जाने वाले छठ पर्व को लेकर आज़मगढ़ जनपद में तैयारी जोरों पर है। स्थानीय लोगों के द्वारा पोखरे पर छठ माता की बेदी को तैयार कर अलग-अलग कलर में सजाया जाता है। वहीं शहर में छठ पर्व को लेकर दुकाने जगह-जगह सजी हुई है। यह पर्व अपने पुत्र और पति की लम्बी आयु के लिए होती है। श्रद्धालु महिला का कहना है की महगाई बहुत बढ़ गई है लेकिन आस्था के चलते थोड़ा बहुत कम करके सामान लेना पड़ रहा है। वहीं छठ पर्व को लेकर दुकनदार का कहना है की पिछले वर्ष की भाति इस वर्ष कम ग्राहक आ रहे है, और जो लोग आ रहे है वो भी कम मात्रा में सामान ले रहे है।

जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में 412 से अधिक स्थान तथा शहर के 68 जगहों पर नदी के घाट, तालाबों पर छठ का पर्व मनाया जाता है। संबंधित विभागों को साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थानों को निर्देश दिया जा चुका है। बताया कि जिन स्थानों पर पानी गहरा है वहां पर बैरिकेडिंग कर प्रॉपर रिफ्लेक्टर किये जाने और उन जगह पर गोताखोरों और नाव की भी व्यवस्था की गई। साथ ही जहां आतिशबाजी होनी है उस स्थान को भी चिन्हित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button