प्रयागराज : 211 दुकानों में लगी भीषण आग, बुझाने में झोंक दी ताकत

प्रयागराज –उत्तर प्रदेश के कई हिस्सो में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्मी का मौसम आते ही अक्सर दुकानों में आग लग जाती है। इस मौसम में लोगों को अपनी दुकानों का ध्यान भी ज्यादा रखना पड़ता है। क्योंकि, ऐसे ही मौसम में दुकानों में आग लगने का खतरा ज्यादा होता है।
ऐसी ही घटना प्रयागराज के नेहरू काॅम्पलेक्स में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 211 दुकानें आग की चपेट में आई हैं। फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैंनेहरू काॅम्पलेक्स में कपड़े और प्लास्टिक के सामान की दुकानें है। शुरूआती जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर दमकल की 16 गाडियां आग बुझाने में जुटी हैं। प्रशाासन ने ऐहतियात बरतते हुए आस-पास की दुकानें भी बंद करा दी हैं। मौके का मुआयना कर के प्रयागराज डीएम संजय खत्री ने मोर्चा संभाल लिया है।

Related Articles

Back to top button