नहीं रहे प्रतिज्ञा के ‘सज्जन सिंह’,

किडनी फेल होने से फिल्म अभिनेता अनुपम श्याम का मुंबई के अस्पताल में निधन 

मन की आवाज प्रतिज्ञा सीरियल में सज्जन सिंह की भूमिका से मशहूर हुए अभिनेता अनुपम श्याम का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 63 साल के थे। अनुपम का मुंबई स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में किडनी का इलाज चल रहा था। वह पिछले करीब डेढ़ साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी मौत से टीवी इंडस्ट्री को काफी धक्का लगा है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

अनुपम भाई जल्दी चले गए वो भी अचानक आपके साथ काम करके और सानिध्य पाकर बहुत कुछ पाया और सिखा महादेव आपकी आत्मा को अपने चरणो में स्थान दे वही शब्दों के साथ बिदायी जो हमदोनो अक्सर कहा करते थे ..महादेव 🙏 pic.twitter.com/OfkvBjmquQ

— Ravi Kishan (@ravikishann) August 8, 2021

प्रतापगढ़ के थे मूल निवासी
मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले अनुपम श्याम यूं तो कई टीवी सीरियलों काम किया था। लेकिन मन की आवाज प्रतिज्ञा के ठाकुर सज्जन सिंह के रोल ने उन्हें बहुत मशहूरी दी। पूजा गौर और अरहान बहल की मुख्य भूमिका वाले इस सीरियल में उन्होंने अरहान के पिता की भूमिका निभाई थी। फिलहाल वो इस सीरियल के दूसरे सीजन में काम कर रहे थे। पिछले काफी समय से वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी लगातार डायलिसिस की जा रही थी। उनकी बीमारी के समय उनके परिवार के सदस्यों ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से मदद मांगी थी। वहीं उनकी हालत के बारे में पता चलने के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी उनकी मदद की थी।

टीवी और फिल्म दोनों में थे सक्रिय
अनुपम श्याम टीवी और फिल्म दोनों में ही काफी सक्रिय रहे थे। उन्होंने अमरावती की कथाएं, रिश्ते, क्यूंकि…जीना इसी का नाम है, मन की आवाज प्रतिज्ञा, हमने ली है शपथ, डोली अरमानों, कृष्णा चली लंदन जैसे कई सीरियलों में काम किया था। इसके अलावा वह लगान, दस्तक, बैंडिट क्वीन, संघर्ष, दुश्मन, दिल से, प्यार तो होना ही था, परजानिया, गोलमाल, नायक: द रियल हीरो और पाप समेत विभिन्न फिल्मों में छोटे-बड़े रोल निभाए थे।

Related Articles

Back to top button