ग्रेटा का समर्थन करते हुए किसान आंदोलन को लेकर प्रकाश राज ने कही ये बात

मुंबई, भारत में चल रहे किसान आंदोलन का सपॉर्ट करते हुए इन्वाइरनमेंटल ऐक्टिविस्ट ग्रेटा ने बीते दिनों एक ट्वीट किया था। इसको लेकर उन पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद ग्रेटा थनबर्ग ने एक और ट्वीट किया था। वहीं, इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ऐक्टर प्रकाश राज  ने किसानों को समर्थन देने की अपनी बात कही है।

ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अब भी किसानों के साथ खड़ी हूं और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करती हूं। कोई नफरत, धमकी या मानवाधिकारों का उल्‍लंघन इसे नहीं बदल सकता।’ प्रकाश राज ने ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं भी किसानों को अपना समर्थन देना जारी रखूंगा।’

ये भी पढ़े – UP के एटा में किसान आंदोलन के कारण 31 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144

बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था कि हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़े हैं। इस ट्वीट पर जमकर हंगामा हुआ था। यही नहीं, अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना और मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किए थे। जिसके भारतीय सिलेब्स ने इनके ट्वीट को प्रोपेगैंडा बताया था।

बताते चलें कि ग्रेटा थनबर्ग पिछले तीन दिन से लगातार भारत में चल रहे किसान आंदोलन के पक्ष में सोशल मीडिया पर लिख रही हैं। बुधवार को ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक टूलकिट डॉक्यूमेंट भी शेयर किया। जिसको कुछ समय के बाद डिलीट कर दिया गया। इस टूलकिट को बनाने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

Related Articles

Back to top button