Political: आम आदमी पार्टी को पहली बार वोट देंगे राहुल, सोनिया, प्रियंका गाँधी

लोकसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी पार्टी को नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने का काम करेंगे। जिसमें कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शामिल है जो मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचकर आम आदमी पार्टी को वोट देंगे।

नई दिल्ली लोकसभा सीट को कांग्रेस ने AAP को दिया

 

आजादी के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने पार्टी के उम्मीदवार को नहीं बल्कि दूसरे पार्टी की उम्मीदवार को बोट करेंगे। दरअसल ऐसा पहली बार इसलिए हो रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के भी इंडिया गठबंधन के तहत सीटों को लेकर शेयरिंग हुई है। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने सात बार जीत हासिल की है। हर बार कांग्रेस अपने उम्मीदवार को इस सीट पर उतारने का काम करती थी लेकिन अबकी बार कांग्रेस ने नई दिल्ली लोकसभा सीट को आम आदमी पार्टी को दे दिया है। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी 11 बार चुनाव जीत चुकी है। वहीं अगर इंडिया एलायंस की बात की जाए तो यहां कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच में सीटों को लेकर समझौता हुआ है। जिसमें कांग्रेस पार्टी को तीन लोकसभा सीट दी गई है तो आम आदमी पार्टी के खाते में चार लोकसभा सीटे आई है।

 

सोमनाथ भारती को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देंगे वोट

 

नई दिल्ली लोकसभा सीट को कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दे दिया है। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। जबकि इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हमेशा से अपने प्रत्याशी को वोट देने का काम करते आए हैं। लेकिन अबकी बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती को वोट देते हुए दिखाई देंगे। बताते चलें की नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी 11 बार कमल खिला चुकी है।अबकी बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट देने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से नई दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारे जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार दिल्ली में अपनी ही पार्टी को वोट नहीं करेगा। नई दिल्‍ली लोकसभा सीट पर इस बार आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।

Related Articles

Back to top button