पुलिस ने छावनी में तब्दील की दिल्ली, जमीन से लेकर आसमान तक है पहरा

आतंकी हमले के इनपुट (Input) को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस (Republic day) समारोह को ध्यान में रखते हुए पुलिस छावनी में तैयार कर दिया है। पुलिस ने नई दिल्ली एरिया को सोमवार रात 12 बजे से ही सील कर दिया था। दिल्ली पुलिस के अलावा एनएसजी और पैरा मिलिट्री फोर्स ने दिल्ली की जिम्मेदारी संभाली है। दिल्ली को जमीन से लेकर आसमान तक अभेद किले के रुप में तब्दील कर दिया गया है। यहां तक की पुलिस ने ऊंची-ऊंची इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि दिल्ली की सुरक्षा में कोई खलल न आए।

100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
बता दें पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए हैं। पुलिस ने इसके लिए कई कंट्रोल रुप में बनाए गए हैं। जहां से पूरी दिल्ली पर निगरानी की जाएगी। बता दें पुलिस के लिए बड़ी चुनौती किसान परेड से होने वाली अव्यवस्थाओं को संभालना होगा। कई एजेंसियों ने इनपुट भी दिया था कई विदेशी अकाउंट इस रैली का फायदा उठाकर कुछ गलत करना चाहते हैं। सरकार ने इसे रोकने के लिए कई विशेष दलों का गठन किया है।

5000 लोगों के लिए मिली NOC
गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और सिंघू बॉर्डर। दिल्ली पुलिस ने 37 शर्तों के साथ इस परेड को अनापत्ति (NOC) दी है। इसमें 5000 ट्रैक्टर और केवल 5000 ही लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है। लेकिन इस परेड का आयोजन कर रहे किसान संगठनों के समूह संयुक्त किसान मोर्चा का दावा है कि ट्रैक्टर परेड में एक लाख से ज्यादा किसान हिस्सा ले रहे हैं। यह करीब 500 किलोमीटर की परेड अनुमानित है।

MSP की गारण्टी की मांग
तीनों नए केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी देने की मांग लेकर दिल्ली की सीमाएं घेरे बैठे किसानों को करीब दो महीने बीत चुके हैं। इस बीच गतिरोध दूर करने को सरकार के साथ 11 दौर की वार्ता भी हो चुकी है। नतीजा अभी तक सिफर ही रहा। सरकार कानूनों को रद्द करने को तैयार नहीं है और किसान इससे कम पर मानने को राजी नहीं हैं। 22 जनवरी को हुई 11वें दौर की वार्ता काफी तल्खी भरे माहौल में हुई। पांच घंटे की वार्ता में बातचीत महज 30 मिनट हुई।

Related Articles

Back to top button