प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा

सपा के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर गौतम बुध नगर आज सपा कार्यकर्ताओं ने अलग अलग जगहो पर ब्लाक प्रमुख के चुनाव में धांधली को लेकर जमकर प्रदर्शन किया,वही नोएडा के सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया है।

ये तस्वीरें नोएडा की जहां आज सपा कार्यकर्ता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आह्वान ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, आज गौतमबुद्ध नगर में अलग अलग जगहो पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है, वही नोएडा के सेक्टर 19 स्तिथ सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस पर ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही रोक लिया, इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हो गयी है, पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गाड़ियों में भर के पुलिस लाइन भेज दिया है, सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में धांधली हुई है इसकी को लेकर पूर्व मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज राज्यपाल के नाम पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने आये है।

Related Articles

Back to top button