भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन, मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

आज एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री आवास को घेरने की तैयारी कर रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता ने केंद्रीय सचिवालय की ओर बढ़ते हुए पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेड तोड़ी दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दूसरी बैरिकेड पर रोक दिया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव बैरिकेड पर चढ़ गए, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया।

दरअसल अरविंद केजरीवाल ने जेल से दिल्ली की सरकार चलाने का फैसला किया है लेकिन भाजपा का कहना है कि नैतिकता के आधार पर केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए। इस विषय में भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि जेल से सरकार नहीं चलती, गैंग चलते देखे हैं।

Related Articles

Back to top button