उत्तरी पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का दिया आदेश !

देश की राजधानी दिल्ली नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शाहीन बाग से लेकर जाफराबाद और मौजपुर में भी यह प्रदर्शन किया गया लेकिन यह प्रदर्शन हिंसात्मक हो गया है। आज तीसरे दिन भी उत्तरी पूर्वी दिल्ली में परिस्थितियां तनावपूर्ण रही। उत्तरी पूर्वी दिल्ली में जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई। लोगों ने गाड़ियां, घर तक जला दिए। बता दें कि उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हालात इतने तनाव पूर्ण हो चुके हैं कि 4 जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया है।

बता दे कि उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हुई इस हिंसा में अब तक 10 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इसमें शहीद हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल का भी नाम है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस हिंसा में 200 से भी ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इन इलाकों में भारी तादात में इस समय पुलिस तैनात की गई है।

Related Articles

Back to top button