लखीमपुर हिंसा में 50 किसानों को नोटिस:SIT ने संदिग्धों की 6 फोटो जारी कीं,

इनकी पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी

लखीमपुर खीरी में पुलिस ने जारी की संदिग्ध लोगों की तस्वीरें।

लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश की SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने 50 किसानों को नोटिस भेजा है। टीम ने 6 फोटो भी जारी किए हैं। लोगों से अपील की है कि फोटोज में दिख रहे लोगों की पहचान कर सूचना दें। इसके लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। संदिग्धों की जानकारी देने वाले को इनाम भी दिया जाएगा।

इससे पहले, लखीमपुर हिंसा में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सुमित जायसवाल भी है, जिसने घटना के बाद किसानों पर क्रॉस एफआईआर कराई थी। भाजपा के काफिले में एक गाड़ी ने भीड़ को रौंद दिया था, जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई थी।

अब तक इनकी हुई गिरफ्तारी़

आशीष मिश्र (केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा)अंकित दास (अखिलेश दास का बेटा)शिशुपाल (तीसरी एसयूवी चलाने वाले)नंदन सिंह बिष्टसत्य प्रकाश त्रिपाठी (दूसरी फॉर्च्युनर में था)सुमित जायसवाल (BJP कार्यकर्ता)

15 किसानों के बयान हुए
इस मामले में दोनों ओर से FIR कराई गई हैं। जांच अधिकारी के मुताबिक दोनों FIR पर जांच हो रही है। 15 किसान SIT के सामने पेश हो चुके हैं। उनके बयान रिकॉर्ड किए गए हैं।

3 अक्टूबर 2021 को हुई थी हिंसा
लखीमपुर खीरी में भाजपा के काफिले की गाड़ियां भीड़ को रौंदती हुई निकल गई थीं। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई थी। काफिले पर पत्थर और लाठियों से हमला किया गया था। इसमें 4 लोगों की मौत हुई थी। गुस्साई भीड़ ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पूरी घटना में 8 लोगों की मौत हुई थी। इन्हीं में वे किसान भी शामिल हैं, जिनकी वाहनों के कुचलने से मौत हुई थी।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button