बुलंदशहर में CAA और NRC को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने और 24 लोगो के खिलाफ किया मामला दर्ज

यूपी के बुलंदशर में CAA नागरिकता संशोधन बिल को लेकर 20 दिसंबर 2019 को हुए प्रदर्शन बवाल के मामले में पुलिस ने बवालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी | मगर अब पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 24 लोगों को चिन्हित करके 24 नाम FIR में और बढ़ाएं हैं |

 

यह भी पढ़ें : विवादों के बीच आजमगढ़ पहुंची प्रियंका गाँधी, प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान !

 

बुलंदशहर के कोतवाली नगर के ऊपर कोट इलाके में 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन बिल को लेकर एक समुदाय के लोगों ने जमकर प्रदर्शन और बवाल किया था | जिसमें एसएचओ कोतवाली देहात की गाड़ी भी फूंक दी गई थी और जमकर पथराव और फायरिंग भी हुई थी | जिसमें पुलिस ने तीन एफ आई आर कोतवाली नगर के अंदर दर्ज की थी | पुलिस ने 27 लोगों को नाम दर्ज किया था और 800 लोग अज्ञात में किए थे | जिसको लेकर पुलिस ने 12 लोगों को जेल भेज दिया था | पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर 24 लोगों के और नाम दर्ज कर लिए है | इन 24 लोगों पर चिन्हित होने के बाद FIR में नाम बढ़ाए गए हैं |

 

यह भी पढ़ें : विवादों के बीच आजमगढ़ पहुंची प्रियंका गाँधी, प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान !

 

पुलिस का दावा है कि सभी लोगों की गिरफ्तारी करके जल्द से जल्द जेल भेजा जाएगा | वहीँ इलाके में हुए नुकसान को लेकर स्थानीय लोगों ने 6 लाख 27 हजार रूपरे का ड्राफ्ट प्रशासन को दे दिए था | बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया था |

 

यह भी पढ़ें : विवादों के बीच आजमगढ़ पहुंची प्रियंका गाँधी, प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान !

अब सवाल यह खड़ा होता है कि 2 महीने बीत जाने के बाद पुलिस ने 24 लोगों के नाम f.i.r. में और बढ़ाए हैं | जबकि इस मामले में 12 लोगों को जेल भेजा गया था | उन लोगों पर पर्याप्त सबूत कोर्ट में पेश ना करने पर उन 12 लोगों की कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली | जबकि एक आरोपी तो जेल से रिहा भी हो गया | सवाल यह खड़ा होता है अगर ऐसे ही पुलिस कोर्ट में सबूत इन लोगों के खिलाफ नहीं पेश करेगी तो ये लोग भी ऐसे ही आसानी से छूट जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : विवादों के बीच आजमगढ़ पहुंची प्रियंका गाँधी, प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान !

 

https://www.youtube.com/watch?v=O0CNfD5JC6I

Related Articles

Back to top button