पुलिस कमिश्नर असीम अरुण का वीआरएस मंजूर, जानिए कहा से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा के कन्नौज सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे पुलिस कमिश्रर असीम अरुण

लखनऊ. कानपुर के पुलिस कमिश्रर 15 जनवरी को रिटायर होने वाले थे। वही दो दिन पहले ही कानपुर पुलिस रहते ही वीआरएस मांगा था। पहले पुलिस कमिश्नर आईपीएस असीम अरुण का वीआरएस मंजूर कर लिया गया है।  वह 15 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे। असीम अरुण बीजेपी में शामिल होकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक असीम अरुण कन्नौज सदर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

बता दे कि असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह यूपी एटीएस और यूपी 112 के भी प्रमुख रह चुके हैं। असीम अरुण के अलावा ED के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह ने भी वीआरएस ले लिया है। वह भी बीजेपी टिकट पर आगामी विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

सीएम योगी ने भाजपा में शामिल होने का दिया प्रस्ताव

दरअसल  यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही असीम अरुण ने फेसबुक पर वीआरएस लेने की घोषणा की थी। उन्होंने जारी किए गए बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह अब राष्ट्र और समाजसेवा नए रूप में करना चाहता हूं। योगी आदित्यनाथ ने मुझे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के योग्य समझा है। इसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

कन्नौज सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

बता दें कि असीम अरुण कन्नौज के ही रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा उन्हें कन्नौज सदर सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। मौजूदा समय में कन्नौज लोकसभा सीट पर कब्ज़ा है। इससे पहले यह सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती रही है। बताा दे कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी इस सीट से सांसद रह चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button